मुंबई: मुंबई के वसई इलाके में मंगलवार सुबह धमाका होने से हडकंप मच गया। इस धमाके में चार महिलाएं घायल हो गई। जानकारी के मुताबिक धमाका पॉलीथिन में रखी चार बोतलों हुआ। धमाके के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया है।
धमाके की वजह के बारे में अभी पता नहीं चला है। हालांकि पुलिस ने इसे आतंकी धमाका मानने से साफ इन्कार किया है।


