लंदन : सीरिया में अंतरराष्ट्रीय दूत लखदर ब्राहिमी ने चेतावनी देते हुए कहा है कि देश में जारी गृहयुद्ध नहीं रुका तो 2013 में करीब एक लाख लोग मारे जा सकते हैं। सीरिया संकट पर संयुक्त राष्ट्र एवं अरब लीग के दूत ब्राहिमी ने कहा कि सीरिया में संघर्ष यदि जारी रहता है तो देश कई राज्यों में विभाजित नहीं होगा ‘जैसा कि युगोस्लाविया में हुआ था।’
संयुक्त राष्ट्: दिल्ली में हुए गैंगरेप और इसमें जान गंवा देने वाली मेडिकल छात्रा की मौत पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने भारत सरकार से महिलाओं की सुरक्षा के लिए कड़े कानून बनाने और उन्हें सही तरह से लागू करवाने की अपील की है।
इस्लामाबाद : पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो ने अपनी मां और पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की पांचवीं पुण्यतिथि पर औपचारिक तौर से गुरुवार को पाकिस्तान की सक्रिय राजनीति में प्रवेश करेंगे। आज बेनजीर के नाम पर एक स्टेडिययम का उद्घाटन भी किया गया।
कराची: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड [पीसीबी] ने वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड को इस बात पर राजी कर लिया है कि अगले साल होने वाले पाक के कैरिबियाई दौरे को दो हिस्सों में ना बांटकर एक पूरी सीरीज जुलाई में खेली जाए।
काहिरा : मिस्र में कराए गए जनमत संग्रह में 63.8 प्रतिशत मतदाताओं ने देश के नए संविधान का समर्थन किया है। चुनाव संबंधी आयोग ने इसकी घोषणा की। आयोग ने कहा कि 63 प्रतिशत मतदाताओं या करीब एक करोड़ मतदाताओं ने नए संविधान का समर्थन किया जबकि करीब 60 लाख मतदाताओं ने इसके खिलाफ मतदान किया।